Call Us: (+91) 094319 97293
Mail Us: jmmbokaro@gmail.com
Visit Us: Sec- 4, Bokaro
Follow us:

History & PoliciesAbout us

Our Guiding Principles

We provide a whole bulk of services to ensure stable growth
  • हेमंत सोरेन (जन्म 10 अगस्त 1975) झारखंड के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं,जो झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले, उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया था। वह झारखंड में एक राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।23 दिसंबर 2019, झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट विधानसभा सीट से वे विधायक चुने गए हैं। वे पूर्व में राज्यसभा सांसद भी थे।वह 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्य सभा के सदस्य थे। उन्होंने 23 दिसंबर 2009 को विधान सभा (एमएलए) के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। बाद में, वे 11 सितंबर 2010 से 8 जनवरी 2013 तक झारखंड के डिप्टी सीएम बने।2019 में हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

History Hira Lal Manjhi

आगर होसले बुलंद हो तो दुनिया की कोई भी ताकत तुम्हे जितने से नहीं रोक शक्ति .
  • 1993 में राजनीतिक का पहला विस्थापित कॉलेज में राजनीतिक सफर शुरू हुआ। हमें स्टूडेंट लीडर के रूप में चुना गया। उस दौरान झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन माननीय शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में जोरों से चल रहा था। आंदोलन के दौरान सक्रिय रूप में भागीदारी में रहने लगे। उस समय हमारे ही गांव के एक व्यक्ति जगदीश सोरेन जो गुरु जी के काफी नजदीक हुआ करते थे के साथ मैं भी झारखंड आंदोलनकारियों के साथ रैली, जुलूस, नाकेबंदी और कई तरह के आंदोलनों में भागीदार रहा। इसी दौरान 1995 में मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत सचिव बनाया गया, श्री जगदीश सोरेन अध्यक्ष हुआ करते थे। रांची धनबाद हजारीबाग कई जिलों में आंदोलन व रैलियों में भाग लेते हुए, गुरुजी के संपर्क में आया। इसी बीच गुरु जी का भी आगमन हमारे पैतृक गांव टाँड मोहनपुर में होने लगा। उनके नेतृत्व करने की योग्यता और व्यक्तित्व से मैं अत्यधिक प्रभावित हुआ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हर आंदोलन में भाग लेने लगा। नवंबर 2000 में झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। इसी दौरान वैवाहिक जीवन में कदम रखा और परिवारिक जीवन व्यतीत करते हुए राजनीति में भी सक्रिय रहा। 2007 में मेरी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी द्वारा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। क्षेत्र की स्थिति वह समस्याओं को देखते हुए 2010 को मैंने पंचायत के मुखिया पद हेतु नामांकन किया वह भारी मतों से विजयी भी हुआ। पार्टी में मेरी सक्रियता को देखते हुए 2014 में मुझे झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बेरमो विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया। इस चुनाव में जनता के आशीर्वाद से तकरीबन 14450 मद प्राप्त कर मैं तृतीय स्थान पर रहा। इसके बाद 2015 में पार्टी ने मुझे बोकारो जिला समिति का अध्यक्ष बनाया। 2015 में ही मैं जिला परिषद का चुनाव क्षेत्र संख्या 20 गिरिडीह प्रखंड से चुनाव में मैदान में उतरा और विजयी भी हुआ। इसके पश्चात में जिला परिषद उपाध्यक्ष के पद हेतु चुनाव लड़ा एवं जीत हासिल करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष के पद के लिए चयनित हुआ। वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हूं साथ ही पार्टी के नेतृत्व में अपनी अध्यक्षता में कई जन आंदोलन कर चुका हूं। मैंने बोकारो स्टील प्रबंधन के खिलाफ 2021 में हजारों की संख्या में जन आक्रोश महारैली में काठारा, जरंगदीह, बीटीपीएस, बियाडा क्षेत्र, ललपनिया एवं कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और आगे भी करता रहूंगा।

About us Organization's Work

images/campaigne-1%20copy.jpg

1 August 2022प्रखण्ड स्तरीय झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह

आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं राज्य के यशस्वी मुखमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन जी पर आस्था व्यक्त करते हुए दर्जनों की संख्या में लोग पार्टी का सदस्यता ग्रहण किए। उन तमाम नए सदस्यों का माटी की पार्टी में स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।।.
images/campaigne-8.jpg

26 july 2022 युवा बेरोजगार

बोकारो विस्थापित बेरोजगार मोर्चा की बैठक मे दर्जनों युवा बेरोजगार भाइयों ने मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया।।आप तमाम युवा साथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन।।.
images/images15.jpg

28 February 2021 बढ़ती मँहगाई

केन्द्र सरकार के द्वारा बढ़ती मँहगाई खास कर पेट्रोल, डीजल एवं रसोईगैस में अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि के खिलाफ आज चास नगर के सुभाष चौक से भ्रमण करते हुए जिला मुख्यालय तक विशाल मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया गया।.

LET'S WORK TOGETHERJharkhand Mukti Morcha

WORKING HOURS
24 Hours
7 Days
LOCATION
Sec-4
Bokaro
CALL US AT
+91 00000000000
Call us a at 24/7
EMAIL
jmmbokaro@gmail.com
info@hiralalmanjhi.com

HiralalManjhi, 2018 © All Rights Reserved